तुम्हारा बुलंद आवाज़ में वलेरियन बोलना : कैसे भूल सकती हूं ?!

मेरी डैनी, पाँच साल पहले मैं टीवी सीरीज़ की दुनिया में घुसी थी, कितनी शानदार थी ये दुनिया लगा जैसे मैं असल दुनिया के कितनी करीब हूं और सब कितना सुन्दर है सब आसपास हो रहा है, ऐसा लगने ही लगा था और फिर एक दिन मैं तुमसे मिली । पीयर प्रेशर में मैंने गेम ऑफ़ थ्रोन्स देखना शुरू किया। जानती हो वो तुमसे मेरी पहली मुलाकात थी डैनी और न जाने कब तुम मुझमें रहने लगी एक घुसपैठिये की तरह और मैं ख़लीसी बन गयी। तुम में भी मैं थी और रहूंगी । मैं तब दुनिया से खुद को दूर महसूस करने लगी थी , दुनिया भी तो खुद मुझसे दूर हो रही थी और तुम मेरे करीब आरही थी। उस दिन मैं अगर तुम्हें अंसलिड्स को बंधन मुक्त कराते ना देखती तो टूट जाती, तुम्हें बुलंद आवाज़ में वलेरियन बोलते देखना और हार न मानते हुए देखना इन सभी ने मुझे बचा लिया। मैं माफ़ करसकती हूं तुम्हारा किंग्सलैंडिन को ध्वस्त करदेना पता है क्यों क्योंकि तुमने मुझे प्रेम करना सिखाया। और न जाने क्यों लोगों को तुम्हारा इस तरह मरना अच्छा नहीं लगा, न जाने कौन लोग है वे। पर मैं जानती हूं जान स्नो की बाँहों में मरने से अच्छा क्या था कुछ भी तो नहीं। उस इंसान के हाथों मरना ज्यादा अच्छा है जिसके अंदर आपको ख़त्म करने से ज्यादा मुक्त करना अच्छा लगे और फिर वो तुम्हारी जान लेकर खुश नहीं था जिंदगी भर वो उसी कसक में जिएगा । तुम इतनी ही अच्छी मौत डिज़र्व करती थी। मैं बिलकुल निराश या हताश नहीं हूं कि अब नहीं मिल पाऊँगी तुमसे , क्योंकि मैं फिर फिर देखूंगी वो सारे एपिसोड्स जब तुम सफ़ेद घोड़े पर सवार आँखों में प्यार और अपने तीनों ड्रैगन्स के साथ रणभूमि की तरफ कूच कर रही हो । तुम हमेशा मुझ में रहोगी ख़लीसी बनकर । और मैं तुम्हें ज़िन्दगी भर ज़िंदा रखूंगी अपने अंदर, और तब तब याद करुँगी जब मैं हार रही होउंगी ज़िन्दगी से और तुम्हारी ये बात हर वक्त मेरे ज़हन में गूंजेगी - "मैं वही करुँगी जो रानियां करती हैं, मैं राज करुँगी "।


बढ़िया.
जवाब देंहटाएं