तुम्हारा बुलंद आवाज़ में वलेरियन बोलना : कैसे भूल सकती हूं ?!
मेरी डैनी, पाँच साल पहले मैं टीवी सीरीज़ की दुनिया में घुसी थी, कितनी शानदार थी ये दुनिया लगा जैसे मैं असल दुनिया के कितनी करीब हूं और सब कितना सुन्दर है सब आसपास हो रहा है, ऐसा लगने ही लगा था और फिर एक दिन मैं तुमसे मिली । पीयर प्रेशर में मैंने गेम ऑफ़ थ्रोन्स देखना शुरू किया। जानती हो वो तुमसे मेरी पहली मुलाकात थी डैनी और न जाने कब तुम मुझमें रहने लगी एक घुसपैठिये की तरह और मैं ख़लीसी बन गयी। तुम में भी मैं थी और रहूंगी । मैं तब दुनिया से खुद को दूर महसूस करने लगी थी , दुनिया भी तो खुद मुझसे दूर हो रही थी और तुम मेरे करीब आरही थी। उस दिन मैं अगर तुम्हें अंसलिड्स को बंधन मुक्त कराते ना देखती तो टूट जाती, तुम्हें बुलंद आवाज़ में वलेरियन बोलते देखना और हार न मानते हुए देखना इन सभी ने मुझे बचा लिया। मैं माफ़ करसकती हूं तुम्हारा किंग्सलैंडिन को ध्वस्त करदेना पता है क्यों क्योंकि तुमने मुझे प्रेम करना सिखाया। और न जाने क्यों लोगों को तुम्हारा इस तरह मरना अच्छा नहीं लगा, न जाने कौन लोग है वे। पर मैं जानती हूं जान स्नो की बाँहों में मरने से अच्छा क्या था कुछ भी तो नहीं। उस इंसान के हाथ...


